ढोकला (without steamer)
जैसा की अपने नाम से पहचान लिया होगा की आज हम क्या बनाने वाले है आज मै गुजरात के एक पकवान की विधि साँझा कर रही हूँ | जो हम स्टीमर की मदत से नहीं बल्कि घरेलु रसोई में पाए जाने वाले बर्तनो से बनायेगे | ढोकला हमारे पेट के लिए हल्का और शरीर के लिए लाभदायक होता है क्योकि यह दाल से बनाया जाता है | अगर किसी का पेट ख़राब हो तो यह उसके पेट के लिए बहुत अच्छा है | चलिए आपका ज्यादा समय ना खराब करते हुए शुरू करते है | सामग्री :- बेसन :- 1 कटोरी दही :- 1/2 कटोरी सूजी :- 2 चम्मच नमक :- 1/4 चम्मच चीनी :- 2 चम्मच हल्दी :- 1/4 चम्मच खाने का तेल :- 2 चम्मच नींबू :- 2 हरी मिर्च :- 2 राइ के दाने :- 1/2 चम्मच कड़ी पत्ता :- 5 ENO :- 1 विधि :- सबसे पहले एक खाली बर्तन ले उसमे बेसन, सूजी, हल्दी, नमक, 1/2 चम्मच चीनी, दही, 1 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच नींबू का रस डाले | फिर उसमे थोड़ा पानी डालकर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाये...