ढोकला (without steamer)

Desi Dhokla


     जैसा की अपने नाम से पहचान लिया होगा की आज हम क्या बनाने वाले है आज मै  गुजरात के एक पकवान की विधि साँझा कर रही हूँ | जो हम स्टीमर की मदत से नहीं बल्कि घरेलु रसोई में पाए जाने वाले बर्तनो से बनायेगे |  ढोकला हमारे पेट के लिए हल्का और शरीर के लिए लाभदायक होता है क्योकि यह दाल से बनाया जाता है | अगर किसी का पेट ख़राब हो तो यह उसके पेट के लिए बहुत अच्छा है |  चलिए आपका ज्यादा समय ना खराब करते हुए शुरू करते है | 

सामग्री :- 

  • बेसन :- 1 कटोरी 
  • दही :- 1/2 कटोरी 
  • सूजी :- 2 चम्मच 
  • नमक :- 1/4 चम्मच 
  • चीनी :- 2 चम्मच 
  • हल्दी :- 1/4 चम्मच 
  • खाने का तेल :- 2 चम्मच 
  • नींबू :- 2 
  • हरी मिर्च :- 2 
  • राइ के दाने :- 1/2 चम्मच 
  • कड़ी पत्ता :- 5 
  • ENO :- 1 

विधि :-

   सबसे पहले एक खाली बर्तन ले उसमे बेसन, सूजी, हल्दी, नमक, 1/2 चम्मच चीनी, दही, 1 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच नींबू का रस डाले | फिर उसमे थोड़ा पानी डालकर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाये | फिर इसे ढक्कर 10 min के लिए रख दे | तबतक गैस पर पतीला चढ़ाये उसमे 1 ग्लास पानी डालकर उसमे एक कटोरी रखे और पानी को गरम होने दे | अब एक बर्तन (थाली) में तेल लगाए | अब पेस्ट में ENO डालकर उसे मिक्स कर ले और उसे थाली में डालकर  पतीले में रख दे | पतीले को ऊपर से ढक दे | अब उसे 12-15 min तक भाफ में पकने दे | पकने पर उसे भर निकल ले और ठंडा होने दे | 
तड़का बनाने के लिए एक बर्तन में एक चम्मच तेल डाले उसमे राइ, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च बीचमे से काट कर डाले और उसमे 2 गिलास पानी डाले फिर उसमे 2 चम्मच चीनी डाले और उसे उबाले | जब पानी उबाल जाए तो उसमे नींबू डाले और मिक्स कर ले | 
ढोकला ठंडा होने पर उसे छोटे टुकड़ो में काट ले और तड़के को उसपे डाल के परोसे |

इस सामग्री से हम 3-4 लोगो के लिए ढोकला बना सकते है |  


Comments