वेजिटेबल्स पुलाव (Vegetables Pulao)

Vegetables Pulao


आज मै आप सब के साथ एक ऐसी विधि साँझा करने जा रही हु जो बहुत ही पोस्टिक है | वेजिटेबल्स पुलाव झटपट और आसानी से बनने वाला एक स्वादिस्ट व्यंजन है इसे चावल में कई प्रकार की सब्जिया और मसालों के साथ पकाया जाता है | इससे चावल और सब्जियों को घी या तेल में मसालों के साथ भूना जाता है | फिर कूकर या कढ़ाई में पकाया जाता है इस व्यंजन में से मसालों की बेहतरीन खुशबू आती है | चलिए आपका ज्यादा समय ना लेते हुए शुरू करते है |

पूर्व तैयारी का समय :- 10 मं 
पकाने का समय :- 15 मं 
कितने लोगो के लिए :-


सामग्री :- 
  • बासमती चावल :- 1/2 कप 
  • प्याज :- 1
  • टमाटर :- 1 
  • हरी मिर्च :- 1
  • तेजपत्ता :- 2
  • बारीक कटी हुई गाजर :- 1/4 कप 
  • मटर :- 1/4 कप 
  • फूल गोभी :- 1/4 कप 
  • बारीक़ कटी हुई बीन्स :- 1/4 कप 
  • घी या तेल :- 2 टेबल स्पून 
  • जीरा :- 1/2 टी स्पून 
  • हींग :- 1 चुटकी भर 
  • दालचीनी :- 1/2 इंच का टुकड़ा 
  • कुटी हुई काली मिर्च :- 5-6 दाने 
  • नमक :- स्वाद अनुसार 
  • हल्दी :- 1/8 टी स्पून 
  • पानी :- 1 कप 
  • लॉन्ग :- 2 
  • गरम मसाला पाउडर :- 1/4 टी स्पून 
  • बारीक कटा हरा धनिया :- 2 टेबल स्पून 
विधि  :- 
              सबसे पहले चावल ले और उसे धोकर 10 मं के लिए पानी में भिगो दे | भिगोये हुए चावल में से अतिरिक्त पानी निकाल दे और गैस पर मध्यम आंच पर कढ़ाई रखे और उसमे घी डाले, घी गरम होने पर उसमे जीरा, हींग, तेजपत्ता, दालचीनी, लॉन्ग डालकर भुने | फिर उसमे प्याज डाले और उसे हल्का भूरा होने तक भुने, अब उसमे हरी मिर्च, काली मिर्च, हल्दी,टमाटर तथा सभी सब्जिया डाले और उसे 2 मं तक भुने|
              अब इसमें भिगोये हुए चावल डाले तथा गरम मसाला और नमक भी डाले | इसे 1 मं तक भुने फिर इसमें 1 कप पानी डाले और इसे अच्छी तरह मिलाये | अब इसमें पानी का उबाल आने दे, जब इसमें पानी का उबाल आ जाये तो कढ़ाई को ढक दे और इसे मध्यम आंच पर 10 मं तक पकने दे | 10 मं के बाद गैस बांध कर दे | अब इसे ढक्कन हटाए बिना 5 मं तक रख दे | अब इसे  खोलकर काटे की सहायता से चावल को मिलाये | पुलाव को प्लेट में निकाले तथा ऊपर से धनिया डालकर सर्व करे |
     इसे दही, प्याज और पापड़ के साथ खाया जा सकता है |


Comments

Popular posts from this blog

Authentic Indian Kadhi Recipe: A Comforting Yogurt Curry

Indian Chole Recipe (Spiced Chickpea Curry)