दम आलू | Dum aloo Recipe
मील टाइप :- वेज (Veg )
बनाने का समय :- 30 - 40 Min
कितने लोगो के लिए :- 4
सामग्री :-
- उबले छोटे आलू :- 10-12
- टमाटर :- 4
- अदरक :- 1/4 इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च :- 2
- काजू :- 8-10
- जीरा :- 1/4 टी स्पून
- हींग :- चुटकी भर
- दालचीनी :- 1 इंच का टुकड़ा
- बड़ी इलायची :- 1
- लॉन्ग :- 2
- काली मिर्च :- 5-6
- हल्दी :- 1/4 टी स्पून
- लाल मिर्च :- 1/4 टी स्पून
- धनिया :- 1/4 टी स्पून
- गरम मसाला :- 1/4 टी स्पून
- कसूरी मेथी :- 1 टी स्पून
- हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ :- 1 टी स्पून
- तेल :- 3 टेबल स्पून
- नमक :- स्वाद अनुसार
विधि :-
दम आलू को बनाने के लिए पहले इन्हे उबाल लीजिये | आलू को सिर्फ 80% ही उबाले | अब इन्हे ठन्डे होने के बाद छील ले | आलू के अंदर काटे (फोर्क) की सहायता से छेद करे | ताकि उनमे मसाला अच्छी तरह से अंदर चला जाये | अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल डालकर गरम कर ले और आलू को उसमे डालकर उहने सुन्हेरा होने तक तले | अब इन्हे एक बर्तन में निकाल ले | अब उस कढ़ाई में नया तेल डालकर उसमे जीरा, दालचीनी, बड़ी इलायची, लॉन्ग, हींग डाले और हल्का भुने | अब हल्दी, धनिया, लाल मिर्च डालकर भुने | अब अदरक, टमाटर, हरी मिर्च, काजू का मिक्सी में पेस्ट बना ले और इसमें डाले | अब इसमें स्वाद अनुसार नमक और कस्तूरी मेथी डाले | सब इसे अच्छी तरह पकाये जबतक की मसाले से तेल न अलग होने लगे | अब मसाले में एक कप गरम पानी डाले | अब इसे अछि तरह से मिक्स करे यदि ग्रेवी काढ़ि लग रही है तो इसमें थोड़ा पानी और डाले | अब ग्रेवी में आलू डाले और इसे 5 min तक ढककर पकने दे | गैस को बंद करे अब इसमें गरम मसाला और धनिया डालकर सुर्वे करे |
इसे चपाती, नान या चावल के साथ खाया जा सकता है |
आप सभी को किसी और डिश की रेसिपी के बारे में जानना है तो मुझे कमेंट करके बताये और किसी भी जानकारी के लिए भी मुझे कमेंट में लिखकर बताये |
Comments
Post a Comment
If you have any doubts, let me know.